फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी करने में विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सोमवार को धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान है। इस योजना में मजदूरों को सौ दिन के काम की गारंटी थी। सरकार इस योजना का नाम बदलकर इसे समाप्त करने का प्रयास कर रही है। जिसे हम कांग्रेस के लोग कभी सफल नहीं होने देंगे। इस योजना में जी राम जी जोड़ना भगवान राम के नाम के साथ खिलवाड़ है। धरना में राजेंद्र चौधरी, हीरा राम, सत्य प्रकाश उपाध्याय, विजेन्द्र पांडेय मुखिया, सुनिल राम, मनोज गौतम,संतोष चौबे, सागर सिंह राहुल,परशुराम, राज नारायण उपाध्याय, सिद्ध नाथ तिवारी,लड्डू त्यागी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें