फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चुनावी नौटंकी: अश्विनी चौबे

विज्ञापन
शिवपुर दीयर ब्यासी में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दुबहर। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कांग्रेस पहले स्वयं को जोड़ ले, फिर देश को जोड़ने की बात करें। कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है। इसलिए आज स्वयं टूट रही हैं। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को चुनावी नौटंकी करार दिया। वह सोमवार को दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी में चल रहे जियर स्वामी के चतुर्मास में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह लोग बिहार के साथ-साथ देश को लूटने की फिराक में है, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। कहा कि नीतीश ने बिहार की डबल इंजन की सरकार को बेपटरी किया है। इससे बिहार का विकास बाधित हो गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असद्दुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि छद्म धर्मनिरपेक्षता की बातें करने वाले लोग समाज के विकास में बाधक हैं। कहा कि योगी सरकार द्वारा मदरसों का सर्वें कराया जाना स्वागत योग्य कदम है। इससे मदरसों की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा और उनके विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। कहा कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश में शिक्षा की बदहाल व्यवस्था को सुधारने में जुटी है। जबकि विरोधी दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में मशगूल हैं।
सीएचसी और पीएचसी में कोविड अस्पताल के नाम से बन रहे वार्ड
बलिया। सभी सीएचसी और पीएचसी में कोविड अस्पताल के नाम पर वार्ड बनाए जा रहे हैं। हर सीएचसी पर बनाए जा रहे वार्डों में बेडों की संख्या 20 तथा पीएचसी पर बेडों की संख्या 06 निर्धारित की गई है। इसके मुताबिक मरीजों को लाभ के विषय में बात किया जाए तो उन समस्त कोविड मरीजों के लिए लाभदायक होगा। इससे पहले नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय स्मारक पर मंत्री अश्विनी चौबे, सांसद नीरजशेखर, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शहीद मंडल पांडेय को श्रद्धांजलि दी। कहा कि जल्द ही स्मारक के जीर्णोद्धार एवं विकास के लिए योजना बनाई जाएगी। चातुर्मास यज्ञ में पहुंचकर भारत के महान संत जीयर स्वामी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें