फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी संवाद अभियान का युवा कांग्रेसियों ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूथ कांग्रेस के तत्वावधान नौकरी संवाद अभियान का शुभारंभ पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव बादल चतुर्वेदी एवं आफताब अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने इस अभियान के तहत प्रदेश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया। अभियान में यूथ कार्यकर्ता प्रदेश सभी जनपदों के हर जिले के ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फार्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ने का काम करेंगे। कहा कि प्रदेश कभी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुुआ करता था। लेकिन आज कई दशकों से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में बनता जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, हरीश कुमार, अंजनी चौबे, प्रशांत पांडेय, विवेक ओझा, देवेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, विशाल पांडेय, अमित, अमरनाथ यादव, श्रीनिवास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें