फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के सीएम के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस नेता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जन विश्वास यात्रा का आगाज करने जिले में आए एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कोई कवायद नहीं छोड़ी। भले ही उसे राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लगाने की धमकी ही क्यों न देनी पड़ी। हुआ यू की युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रुपेश चौबे अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को वाराणसी गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सदर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने फोन करके कोतवाली आने और गिरफ्तारी देने का हुक्म सुनाया। लगे हाथ यह भी चेताया कि अगर गिरफ्तारी नहीं दी और कुछ गड़बड़ किया तो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा लग सकता है। रविवार सुबह साढे नौ बजे पुलिस ने रुपेश चौबे और अभिजीत तिवारी सत्यम को पूरे कार्यक्रम के दौरान कोतवाली में बैठाया रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें