बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्यार करते थे। इसलिए चाचा नेहरू के रूप में प्रसिद्ध हो गए। स्व. नेहरू राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने भारत की खोज नामक पुस्तक लिखी। इसमें उन्होंने भारत को कैसे विकसित करना है और अपने जीवन काल के बारे में चर्चा की है। वर्तमान सरकार को चाहिए कि आज के नौनिहालों को स्वतंत्रता आंदोलन के विषय में सही जानकारी दे। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष प्राइमरी पाठशाला बनकटा में बच्चों को काॅपी, किताब पेंसिल दी। इस दौरान सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना, बृजेश सिंह, राजेंद्र चौधरी, संतोष कुमार चौबे, सरिका जयसवाल आदि रहे। संचालन जिला सचिव राशिद कमाल ने किया।