फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मेडिकल काॅलेज खोलने पर सीएम को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। जनपद में मेडिकल कॉलेज खोले जाने पर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बधाई दी। महामण्डलेश्वर ने रसड़ा के विकास के लिए कई प्रस्ताव भी सौंपे। उन्होंने पूर्व सरकार में बंद की गई चीनी मिल एवं कताई मिल भी खोले जाने की मांग की। कहा कि पूर्वांचल के पिछड़े क्षेत्र के युवा बाहर जाकर काम करने को मजबूर हैं। अगर ये उद्योग चालू कर दिए जाएं तो क्षेत्र के युवाओं को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। बताया कि मुख्यमंत्री का इस मांग पर सकारात्मक जवाब रहा। मेडिकल कालेज खोले जाने से जिले और आसपास के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें