फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एबीसी आईडी की अनिवार्यता ने बढ़ाई छात्रों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के नाम फर्जीवाड़े को रोकने के लिए शासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए एबीसी आईडी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) की व्यवस्था लागू की है। इससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। उधर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा फार्म भरा जा रहा है। जिस विद्यार्थियों के पास एबीसी आईडी नहीं होगी उनका परीक्षा फार्म नहीं भरा जा सकेगा। लिहाजा छात्र- छात्राएं आईडी बनवाने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। एबीसी आईडी के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। उन छात्रों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है, जिन्होंने किसी कारण वश अपना आधार कार्ड सुधरवाने के लिए दिया है। कई छात्रों का आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है।
ऐसे छात्रों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। यदि आधार कार्ड नहीं सुधरा तो एबीसी आईडी नहीं बन पाएगी। इसके अभाव में छात्र परीक्षा फार्म भी नहीं भर पाएंगें। छात्रों का कहना है कि पिछले साल यह व्यवस्था नहीं थी। इस वर्ष जल्दबाजी में सेमेस्टर परीक्षा के पहले यह व्यवस्था लागू कर शासन ने समस्या खड़ी कर दी है। श्री नरहेजी पीजी काॅलेज की प्राचार्या डाॅ. सुशीला सिंह ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने के लिए एबीसी आईडी की आवश्यकता है। इसके बगैर परीक्षा फार्म नहीं भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें