बलिया। दो साल पहले ओला और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत के नाम पर जनपद बलिया के लिए आवंटित धन को पूरा खर्च तो दिखा दिया गया। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आ रही है, वह चौंकाने वाला है। आलम यह है कि किसानों को जहां नुकसान के अनुरूप मुआवजा नसीब नहीं हुआ। सरकारी मापदंड के अनुसार प्रति हेक्टेयर 22 सौ रुपये मुआवजा देने प्रावधान है। लेकिन तीन यहां तक चार हेक्टेयी नुकसान के बावजूद उन्हें 22 सौ रुपये ही प्राप्त हुआ। वहीं हजारों किसान ऐसे भी है, जो लेखपाल के कोपभाजन का शिकार हो गए और पूरी तरह मुआवजा पाने से वंचित हो गए।