फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल रहे आदित्य

विज्ञापन
गड़वार क्षेत्र के सरया गांव में प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को पुरस्कृत करते स्कंद कुमार सिंह च? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के सरयां गांव में रविवार की देर शाम प्राथमिक विद्यालय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के कक्षा आठवीं से इंटरमीडिएट तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य जायसवाल, द्वितीय स्थान पर नाजिया परवीन व तृतीय स्थान पर श्याम बहादुर व अमन कुमार संयुक्त रूप से रहे। प्रतियोगिता में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि करणी सेना के महामंत्री स्कंद सिंह चेतन व अरुण कुमार शर्मा द्वारा मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा चौदह अन्य छात्रों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चेतन ने कहा कि यदि ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए तो बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर हिमांशु सिंह, अमित वर्मा, वाहिद अली, भूपेंद्र भारती, राजू सैनी, चन्द्रमा चौहान, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें