फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मायके में फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर । नगर पंचायत वार्ड नंबर छह उत्तर टोला में आकांक्षा सिंह (24) ने मायके में बुधवार को फंदा लगाकर जान दी दी। पिता प्रमोद सिंह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री आकांक्षा सिंह की शादी करीब चार वर्ष पूर्व रसड़ा में हुई थी। शादी दो वर्ष बाद परिजनों से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। छह माह पूर्व कोर्ट से तलाक होने के बाद पुत्री मायके में रहते हुए डिप्रेशन की शिकार हो गई। सीओ बांसडीह जय शंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें