फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएम की मां पर टिप्पणी़, मौलाना के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल सलीम के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। भाजपा नेता प्रतुल ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मौलाना अब्दुला सलीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। बिहार के एक धार्मिक जलसे में मौलाना अब्दुला सलीम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। प्रतुल ओझा ने कहा कि मौलाना ने योगी के मां पर नहीं देश की महिलाओं अमर्यादित टिप्पणी की है। आपसी सौहार्द को बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, दुर्गेश मिश्र, सिंपी सिंह, तेजबहादुर रावत, मूनजी गोंड, बबलू सिंह, शिवम गुप्ता, बलिराम साहनी, रजत श्रीवास्तव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें