फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट को चेक देकर कर्नल ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। 93 यूपी एनसीसी बटालियन के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को दिया जाने वाला अमर शहीद वीरवर हवलदार रामजी सिंह पुरस्कार बटालियन कमांडिंग अफिसर कर्नल डीएस मलिक द्वारा वर्ष 2019-20 के सर्वश्रेष्ठ कैडेट मानस कुमार पांडेय को दिया गया। कैडेट को 2500 रुपये का चेक प्रदान करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना के साथ साथ एनसीसी प्रशिक्षण से प्राप्त अपने सभी अनुभवों को जीवन में उतारते हुए एक उत्कृष्ट नागरिक बन भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मेजर अरविंद नेत्र पांडेय, मेजर धनंजय सिह, मेजर सत्येंद्र कुमार पांडेय, ले. कमलाकांत सिह एवं एसएम नारायण ब्रह्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें