फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप ट्रक से टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। नवरात्र मेले के लिए वाराणसी में खरीदारी कर शुक्रवार कि रात लौट रहे व्यापारियों की पिकअप आगे चल रहे ट्रक में घुस घई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यापारी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

नवका बाबा मेले में पूजा-पाठ के सामान की खरीदारी करने मनियर के आठ व्यापारी एक पिकअप से बृहस्पतिवार को वाराणसी गए थे। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सामान लादकर लौट रहे थे। गाजीपुर में नंदगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप पर सवार सुनील गुप्ता (35), सोनू गुप्ता (23), नूनू गुप्ता (55), मनू गुप्ता (30), अजीत गोड़ (20), रोहित गुप्ता (18) व श्रवण गुप्ता (18) घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को गाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मनियर के वार्ड सात 7 निवासी सुनील गुप्ता को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण गुप्ता की स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सुनील गुप्ता का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी रीता देवी, पुत्री शालु गुप्ता, खुशी गुप्ता, पुत्र गिरधारी गुप्ता व अन्य परिजन शोकाकुल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें