फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का धरना कलेक्ट्रेट परिसर में दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों की मांग पूरी न होने के चलते रोष व्याप्त है। धरना सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की किए जाने कारण सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि हम लोगों की मांग बुधवार तक पूरी नहीं होती है तो हम सभी कार्यालयों को बंद कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। घटना के आरोपी युवक सड़क पर खुलेआम घूम रहे हैं। घटना एक माह पूर्व की है, इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे अपना काम कर रही है जिससे आरोपियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और पीड़ित के परिवार को धमकी भी दे रहे हैं। धरना सभा में वेदप्रकाश पांडेय, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, विजेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, संजय सिंह, अनुग्रह नारायन सिंह, कौशल उपाध्याय, रमेशचंद्र गुप्ता, लालबाबू यादव, वंशरोपण पांडेय, रामदेव यादव आदि रहे। अध्यक्षता संजय भारती तथा संचालन बृजबिहारी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें