घोघा। कोतवाली क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा को कोचिंग के शिक्षक पर भगा ले जाने का परिजनों ने आरोप लगाया है।
तहरीर के अनुसार छात्रा पहले एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी। शिक्षक और छात्रा में नजदीकी संबंध हो गए। परिजनों को जब जानकारी मिली तो छात्रा को दूसरी कोचिंग में भेजना शुरू कर दिया। 21 मई को छात्रा स्कूल से कोचिंग जाने के निकली। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में मौजूद आरोपी शिक्षक उसे अपने साथ ले गया। कोचिंग में छात्रा के न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जांच में पता चला कि शिक्षक भी लापता है। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद अलाउद्दीन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। संवाद