फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलसरा चट्टी पर हुई चोरी की जांच करने पहुंचे सीओ-

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बेलसरा बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने मंगलवार की रात एक साथ नौ दुकानों का ताला व शटर काटकर लाखों रुपए की चोरी के बाद बृहस्पतिवार को सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन किया। वही प्रभारी निरीक्षक को चोरी का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। बता दे कि मंगलवार की रात चोरों ने बेलसरा चट्टी पर स्थित नौ दुकानों का शटर काट व ताला चटका कर उसमें रखा लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया था। जिससे दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया हैै। खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। निरीक्षण करने के बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद तिवारी को जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें