फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएमओ कम से कम 50 सीएचओ की करेंगे आकस्मिक जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि स्वयं तथा स्टाफ समय से अस्पताल पहुंचे एवं मरीज को देखे। उन्होंने सीएमओ को कम से कम 50 सीएचओ की आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कहीं पर भी मौसमी बीमारी फैलने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर पहुंचकर सैंपल ले व मरीजों का उपचार किया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके साथ ही फाॅगिंग कराई जाए। जल जमाव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर निकासी की व्यवस्था की जाए। बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मनियर का वेतन रोकने के निर्देश दिया।
उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। कहा कि निजी अस्पताल में प्रसव के लिए ले जाने वाली आशाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों एवं आशाओं के भुगतान में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस व आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य की प्रगति में अपेक्षित प्रगति न होने पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि ठीक प्रकार से कार्य न करने वाली आरबीएसके टीम को हटाया जाए। चांददियर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बाढ़ से प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराने तथा दवाओं के छिड़काव के लिए कहा। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पोषण समिति की बैठक में लर्निंग लैब बनाए जाने के कार्य में प्रगति की जानकारी ली। अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कहा कि लाभार्थियों को पोषाहार की पूर्ण सामग्री समय से वितरित हो जाए। सीडीपीओ को सैम एवं मैम बच्चों को चिह्नित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें