फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण, रजिस्टर तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी का शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। बड़े बाबू के नहीं रहने के कारण रजिस्टर भी नहीं मिला तो सोमवार को रजिस्टर जिला मुख्यालय तलब किया। सीएमओ ने चिकित्सक रूम, फार्मेसी वार्ड, प्रसव रूम, एक्सरे रूम, लैब, फार्मासिस्ट रूम तथा ओपीडी रजिस्टर आदि की बारीकी से पड़ताल की। साथ ही नव निर्मित कोरोना भवन और हेल्थ सेंटर का भी निरीक्षण किया। ओपीडी में 170 मरीज थे। डाॅक्टर मोकर्रम ने सीएमओ को अस्पताल के बारे में जानकारी मुहैया कराई। निरीक्षण के दौरान दवाओं का आखिरी तारीख आदि देखा और अव्यवस्था को लेकर सुधार का निर्देश दिया। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर मुकर्रम अहमद, डॉक्टर प्रवीण यादव, फार्मासिस्ट व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें