बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने चंद्रशेखर उद्यान में लगी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण छह नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। सोमवार को एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने चंद्रशेखर उद्यान का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यह पहली प्रतिमा होगी जिसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे जिले में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दूसरी आदमकद प्रतिमा है। पहली प्रतिमा देवस्थली विद्यालपीठ में लगी है। अब दूसरी प्रतिमा चंद्रशेखर उद्यान में लग चुकी है जिसका लोकार्पण छह नवंबर का होने की पूरी संभावना है। छह नवंबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आयोजन समिति पूरी तरह से तैयारी में है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि तेजा सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, विवेक सिंह, जितेन्द्र सिंह, अमित सिंह बघेल, मनोज सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट कैंपस में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आते रहे चंद्रशेखर
बलिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर अपने लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आते थे। जब-जब चन्द्रशेखर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए आते रहे तब-तब उनकी निगाह कलेक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ लगी रही। वहीं उनके समर्थक, शुभचिंतक व नेता उनके साथ मौजूद रहे। वैसे जिस स्थल पर चंद्रशेखर की प्रतिमा लग रही है उस जगह पर चंद्रशेखर के कदम पड़ चुके है। वैसे चंद्रशेखर उद्यान को बेहतर बनाने के लिए एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू का भी एक अहम भूमिका रहा है।