फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: बलिया में गरजेंगे CM Yogi, मऊ में भी जनसभा को करेंगे संबोधित, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

Tue, 02 May 2023 06:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ का तीन मई यानि बुधवार को बलिया और मऊ दौरा है। निकाय चुनाव के मद्देनजर सीएम यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को जनपद आगमन का कार्यक्रम आ गया है। मुख्यमंत्री मऊ में जनसभा को सम्बोधित करने बाद 14:40 बजे हेलीकाप्टर से बलिया के लिए प्रस्थान करेंगे। तीन बजे हेलीपैड सतीश चन्द्र महाविद्यालय का मैदान पर पहुंचेंगे। 15:10 बजे जनसभा स्थल सतीश चन्द्र महाविद्यालय के मैदान में पहुंचेंगे। इसके बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  16:05 बजे  हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जौनपुर पहुंचे। वीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में विपक्ष पर जमकर शब्दवाण छोड़े। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इस धरा ने अनेक विद्वान दिए हैं लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब जौनपुर की पहचान भाई-बहन की पार्टी और बुआ बबुआ की पार्टी ने बर्बाद कर दिया।
यह भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: आजमगढ़ और बलिया में सीएम योगी की जनसभा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्वांचल में BJP ने झोंकी ताकत
उनकी सरकार में जौनपुर के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। जिन युवाओं को स्कूल-कॉलेज में होना चाहिए था। उन्हें तमंचे पकड़ाने काम किया गया। जौनपुर की प्रसिद्ध इमरती की मिठास को कड़वाहट में बदल दिया था। केवल गोमती नदी के पानी को ही प्रदूषित नहीं किया, यहां के इत्र की खुशबू को भी बदबू में बदलने वाले विकास की सोच के साथ आगे नहीं बढ़ सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें