सागरपाली। विकास खंड हनुमानगंज के ग्राम पंचायत गंगहरा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मीनू सिंह और ग्राम पंचायत सदस्य संयुक्त रुप से शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बघेजी पर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से वर्चुवल ऑनलाइन मीटिंग की। जिसमें राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गंभीरता पूर्वक उनकी बातों को सुना। इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखा गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, अमरजीत सिंह, बसपा के युवा नेता उपेंद्र पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रणजीत सिंह, राकेश नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह बंटू, वीरेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी सहायिका गुड्डी सिंह, सुमेर प्रजापति, जय शंकर आदि रहे।