नरहीं। अभी पिपरा कलां गांव के पास सरकारी शराब की तीन दुकानों से लाखों की शराब चोरी का खुलासा भी नहीं हुआ कि चोरों ने बगल के गांव दरियापुर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि चोरों को सफलता एक ही घर में मिल पाई, लेकिन तीन जगह और प्रयास किया गया। हौसला बुलंद चोरों से लोग सकते में हैं।
सोमवार की रात में दरियापुर गांव निवासी विश्वामित्र सिंह के घर में चोर दीवा0र फांद कर अंदर कमरे में घुस कर एक बक्से में रखा डेढ़ लाख का जेवर व चार हजार रुपया गायब कर दिया। इसके बाद चोर तेज बहादुर सिंह के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर कमरे में घुस कर एक अटैची गायब गायब करने में सफल रहे। अटैची में सिर्फ जरूरी कागजात ही थे। इसके बाद फिर चोर सर्वदेव गोंड़ के घर पहुंचे और चैनल गेट को तोड़ने लगे।
इस दौरान इनके घर महिला की नींद टूट गई। महिला के चिल्लाने पर चोरों ने भागना ही मुनासिब समझा। हौसला बुलंद चोरों ने दीनानाथ राजभर की भैंस खोल रहे थे कि कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। जब घर से बाहर निकले तो चोर भागने में सफल रहे। दरियापुर गांव में चोरों द्वारा चार जगह चोरी की नियत से अटैक करना गांव के लोग सकते में हैं। मंगलवार को विश्वामित्र सिंह ने नरहीं थाने में तहरीर दी। इसमें उन्होंने ने डेढ़ लाख रुपए के जेवर व चार हजार नगद रुपया चोरी होने का जिक्र किया है।