फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकी शहर की सड़कें, बारिश में बनती मुसीबत का सबब

विज्ञापन
नगर के स्टेशन-टाउन हाल रोड जाने वाली टूटी सड़क। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। शहर में सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया को लेकर पालिका प्रशासन का लचर रवैया बना हुआ है। नगर के प्रमुख लगभग छह सड़कों के निर्माण के लिए मई माह में टेंडर निकाले गए, लेकिन प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है। अब बारिश होने से सड़कें दलदल में तब्दील हो गईं है। इससे मोहल्लेवासियों व राहगीरों केे परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सभागार में सड़कों के निर्माण को लेकर कई मार्ग स्वीकृत पड़े हुए थे, इनमें पालिका प्रशासन ने शहर की खस्ताहाल पड़ी सड़कों के निर्माण की तैयारी की और तत्कालीन ईओ दिनेश विश्वकर्मा द्वारा बीते माह में टेंडर निकाले गए थे। लेकिन ईओ के जाते ही चेयरमैन अजय कुमार समाज सेवी ने सभी टेंडर निरस्त कर दिए, जिससे सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अधर में लटक गई। हालांकि जब टेंडर होने की घोषणा हुई थी तक नगरवासियों को सड़क के मरम्मत की उम्मीद जगी, लेकिन पालिका प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते दो माह बीतने के बाद भी टेंडर का काम अधर अटका हैं। सड़क के निर्माण को लेकर पालिका प्रशासन जून माह के अंत में शुरू होने का दावा कर रहा था, पर दावा खोखला साबित हुआ है।
अब बारिश होने से सड़कों के गड्ढों में जलभराव होने से दलदल में तब्दील हो गई हैं। इससे वाहनों की निकासी तो दूर पैदल निकलने में तक में दिक्कत हो रही है। बाइकों व चार पहिया वाहनों की निकासी में हिचकोले खाना पड़ रहे हैं। वहीं बाइकों के अनियंत्रित होकर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। यहीं नहीं वाहनों की निकासी में गड्ढे में टायर जाने से कीचड़ ऊपर आ रहा है। इससे राहगीरों तक को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को समस्या से जूझकर भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों के होना है निर्माण
- जापलिनगंज में बालेश्वर मंदिरसे दुर्गा मंदिर मार्ग
-स्टेशन-टाउनहाल रो
-जगदीशपुर तिराहा से जिला महिला व पुरुष अस्पताल तक
-गड़वार रोड से महुआ मोड़ तक
-महुआ मोड से मिड्ढी मोड़ तक
- कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी तिराहा तक
-स्टेशन चौक रोड
-चौक से सिनेमा रोड
-शहीदपार्क चौक से आर्य समाज रोड तक।
0000
पीडब्लूडी से शहर की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- अजय कुमार,चेयरमैन, नगर पालिका परिषद, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें