जिले में आज के कार्यक्रम :
पूजन-अर्चन : नगर सहित ग्रामीणांचलों में कार्तिक मास के अक्षय नवमी तिथि पर आंवला वृक्ष के नीचे पूजन-अर्चन। सुबह 9 बजे।
पुरस्कार वितरण : जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव के कोटवां क्लस्टर के खेलों के विजेता प्रतिभागियों में पुरस्कार वितरण सुबह 11.30 बजे।
प्रदर्शन : विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रदर्शन बीएसए कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे।
सम्मान समारोह : सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी कल्याण समिति की ओर से वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार परिसर में सुबह 11.30 बजे।
कथा : दयाछपरा गांव स्थित शिव मंदिर परिसर श्रीमद्भागवत कथा शाम 5 बजे।