जिले में आज के कार्यक्रम :
सम्मान समारोह : नव भारतीय नारी विकास समिति की ओर टाउन हाॅल बापू भवन परिसर में बाल विवाह मुक्त भारत जागरुकता अभियान का समापन एवं सम्मान समारोह। सुबह 10.30 बजे।
होली मिलन : सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी कल्याण समन्वय समिति की ओर से कोषागार कार्यालय परिसर स्थित पेंशनर्स कक्ष में होली मिलन सुबह 11बजे।
पथ संचलन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चैत प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर नगर में पथ संचलन। दोपहर 2.30 बजे।
भंडारा : भीमपुरा क्षेत्र के खरऊपुर उसकर गांव में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान हवन पूजन भंडारा। शाम 5 बजे।
प्रवचन : श्रीराम जन्मोत्सव पर कथावाचक विजय कौशिक महाराज की ओर से राम कथा। शाम 6 बजे।