जिले में आज के कार्यक्रम :
बैठक : भृगु मंदिर कमेटी और चित्रगुप्त मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक मंदिर परिसर में। सुबह 10 बजे।
कलश यात्रा का स्वागत : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर आई ज्योति कलश यात्रा का स्वागत नगरा ब्लाॅक परिसर में। सुबह 10 बजे।
फुटबाॅल मैच : वाईएन स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सुखपुरा स्थित संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में फुटबाल मैच। सुबह 11 बजे।
क्रिकेट प्रतियोगिता : बजरंग बली युवा क्रिकेट क्लब की ओर से शिवपुर स्थित इंटर काॅलेज के खेल मैदान में सेमीफाइनल मैच। सुबह 11.30 बजे
प्रवचन : सिकंदरपुर क्षेत्र के लिलकर गांव में सीताराम महायज्ञ के दौरान प्रवचन। शाम 5 बजे।