जिले में आज के कार्यक्रम
क्रिकेट प्रतियोगिता : श्री श्री 1008 श्री खडे़श्वरी बाबा महाराज क्रिकेट क्लब बलेसरा के तत्वावधान में नवादा और जगदीशपुर के बीच मैच। सुबह 11 बजे।
बैठक : पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक। सुबह 11 बजे।
धरना : उपनिबंधक कार्यालय तहसील परिसर में स्थानांतरित करने के लिए रसड़ा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का धरना। दोपहर 12 बजे।
प्रवचन : बेरुआरबारी क्षेत्र के शिवपुर में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान प्रवचन। अपराह्न तीन बजे।
प्रवचन : दुबहर विकास खंड के शिवपुरी दियर नई बस्ती ब्यासी (अखार ढाला) स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीरामकथा के दौरान प्रवचन। शाम 5 बजे।