जिले में आज के कार्यक्रम :
पुण्यतिथि : समाजसेवी सेवानंद पांडेय की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा पांडेयपुर गांव में। सुबह 10 बजे।
पदयात्रा : आपके नेता आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदयात्रा। सुबह 10 बजे।
जयंती : आदिवासी क्रांतिवीर महानायक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती निधरिया गांव स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र परिसर में। सुबह 11 बजे।
सम्मेलन : नगरा कस्बा स्थित एक निजी हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर हिंदू सम्मेलन। दोपहर 12 बजे।
प्रवचन : नगर के गंगाजी मार्ग गायत्री शक्तिपीठ परिसर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए प्रवचन। शाम 6 बजे।