नगर में आज के कार्यक्रम
ज्ञापन: उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के तत्वावधान में विद्यालयों के विलय के विरोध में बीएसए कार्यालय परिसर में प्रदर्शन। 11 बजे।
प्रदर्शन: पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में विद्युत कटौती के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन। सुबह 11 बजे।
भंडारा : बेल्थरारोड कस्बे के बिचला पोखरा स्थित शिवमंदिर परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति पर हवन, पूजन व भंडारा। दोपहर तीन बजे।