फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने लाल बालू लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के कदम चौहाहा के पास से शनिवार की दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लाल बालू लदे ट्रक को पकड़ा गया। इसके बाद बालू व गाड़ी के कागजात मांगे गए, लेकिन चालक ने कागजात दिखाने के बजाय किसी के नंबर पर फोनकर अधिकारियों से बात कराई। बात करने वाले ने अपने आपको संभागीय परिवहन अधिकारी बलिया का चालक राजेश यादव बताते हुए कहा कि आप लोगों को ट्रक पकड़ने का कोई औचित्य नहीं है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को देते हुए लिखित रिपोर्ट भेज दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर एक सप्ताह के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है, ताकि अवैध रूप से लाल बालू की हो रहे व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें