रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री जनता की सुविधा के लिए 15130-15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी सिटी से 25 जुलाई, गोरखपुर से 27 जुलाई से अगली सूचना तक किया जाएगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा। 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से प्रतिदिन 11.10 बजे प्रस्थान कर सारनाथ, औंड़िहार, सादात, जखनियां, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, किड़िहरापुर, होते हुए बेल्थरा रोड 14.20 बजे होते हुए गोरखपुर 17.35 बजे पहुंचेगी। वापासी यात्रा में 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन 09.15 बजे प्रस्थान कर बेल्थरारोड से 11.30 बजे होते हुए वाराणसी सिटी 14.40 बजे पहुंचेगी।