फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में चौकीदारों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में चौकीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बलिया। ग्राम प्रहरी चौकीदार यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान चौकीदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम प्रहरी चौकीदार ग्राम पंचायत में 24 घंटे तक पहरेदारी करता है। वर्षों बाद भी आजतक ग्राम प्रहरियों को अब तक स्थायी नहीं किया गया है। साथ ही ग्राम प्रहरियों को प्रतिमाह ढाई हजार रुपये मानदेय मिलता है। जबकि बिहार, झारखंड प्रांत में चौकीदार चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने मांग की कि कानून में संशोधन करके ग्राम प्रहरियों को चतुर्थ श्रेणी का दर्जा दिया जाए। अंग्रेजों के अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही वर्दी को बदलकर होमगार्ड एवं प्रांतीय रक्षक दल के वर्दी जैसा दिया जाए। इस मौके पर सुशील राम, मनोज पासवान, देवेंद्र कुमार, रामाशीष, दिनेश पासवान, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, संतोष प्रसाद, कमलेश राम, जीउत पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें