चितबड़ागांव क्षेत्र के उसरौली में शहीद मनोज सिंह की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फा
- फोटो : BALLIA
चितबड़ागांव। कौशिक क्रिकेट क्लब उसरौली द्वारा आयोजित शहीद मनोज सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को कौशिक क्रिकेट क्लब उसरौली और श्री चितेश्वर नाथ क्रिकेट क्लब चितबड़ागांव के बीच खेला गया , जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विवेक सिंह कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि युवा समाजसेवी नवनीत सिंह मंकू ने किया। टॉस हारने के उपरांत उसरौली की टीम ने बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 105 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में चितबड़ागांव की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन आफ द मैच चितबड़ागांव टीम के रामू और मैन ऑफ द सीरीज उसी टीम के बेचन रहे। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता टीम को 21000 का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, शंभूनाथ सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण प्रकाश सिंह, अविनाश सिंह, निशु, सूर्य प्रताप सिंह, विनय सिंह ,रोहित सिंह, अंकित सिंह, आदि रहें।