फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बच्चों ने प्रस्तुत की दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मालव के बच्चों ने धरा नवदुर्गा का रुप।संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में शनिवार को मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने महिषासुर वध की पौराणिक कथा को जीवंत किया। इस आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति का महत्व दर्शाया गया। प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी सम्मान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि मां दुर्गा के स्वरूप साहस, शक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान बच्चों को श्रीरामलीला और दशहरा पर्व के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें दशहरा की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी गईं। कार्यक्रम में राम केर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें