बलिया। वृक्षारोपण महाकुंभ कार्यक्रम में कला शिक्षक डॉ.इफ्त़खार खान के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने पौधरोपण करने के बाद एक अनोखे अंदाज में रोपित पौधों को बचाने के लिए पोस्टर कला के माध्यम से जागृत किया। जनमानस को जागरुक करने के लिये अपने बनाये पोस्टर में चित्रों के साथ ही एक से बढ़कर एक श्लोगन एवं संदेशों को लिख जागरुकता बढ़ाने काम किया। जिसे देखने वाले ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बच्चों ने पोस्टर में वृक्षों का जीवन में महत्व, पर्यावरण संरक्षण, अंधाधून कटाई का दुष्परिणाम, प्राकृतिक आपदा, वन महोत्स्व आदि को बहुत आकर्षक ढंग से बनाया था। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्री नाथ सिंह, डीएफओ श्रद्धा यादव, एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग (आई ए एस), एसडीएम विपिन जैन आदि अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों एवं डॉ खान का उत्साहवर्धन और सराहना किया।