फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण में समाज कार्य विभाग एवं नव भारतीय नारी विकास समिति, बहेरी के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत जीराबस्ती में बृहस्पतिवार को बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान फरवरी में विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं के साथ बाल विवाह आधारित सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. रूबी, आदित्य पांडेय के अलावा जीराबस्ती के प्रधान, प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें