फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाव से उतरते समय नदी में गिरा बालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। सहतवार थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में सरयू किनारे शुक्रवार की शाम फूफा के घर आया 12 वर्षीय बालक नदी के कटान के पास नाव से उतरने के दौरान पानी में गिरकर डूब गया। देर रात से ही परिजन व ग्रामीण डूबे बालक की सरयू नदी में खोजबीन कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दिन में 12 बजे तक शव का पता नहीं चल पाया था।रेवती थाना क्षेत्र के दंतहा गांव निवासी स्व अमरनाथ यादव का 12 वर्षीय पुत्र आकाश यादव महाराजपुर गांव में अपने फूफा छोटेलाल यादव के यहां रहता था। शुक्रवार को दिन में आकाश नदी के पार फूफा के डेरा पर गया था। वहां से शाम नाव से लौटने के दौरान महाराजपुर घाट पर आकाश असंतुलित होकर नदी के पानी में गिर गया।
नदी में तेज धारा होने के कारण आकाश पानी में बह गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। शनिवार को घाट पर बालक का खोजबीन चल रहा हैं। महराजपुर प्रधान प्रतिनिधि मुनीब यादव मौके पर है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें