सलालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी कल्लू गोड़ के 10 वर्षीय पुत्र कृष्णा की सर्पदंश से मौत हो गई है। बृहस्पतिवार की रात कृष्णा पुत्र कल्लू गोड़ मां, भाई व बहन के साथ कमरे में जंगले के पास चौकी पर सोया था। रात्रि को दो बजे जंगले के सहारे सर्प अंदर आकर कृष्णा को डंस लिया। परिजन और मोहल्ले के कुछ युवक उसे पहले अस्पाल के बजाय सती माई के स्थान ले गए, यहां बच्चे की स्थिति और बिगड़ने लगी। हालत और बिगड़ते देख परिजन उसे बलिया चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा दो भाई और एक बहन थे। कृष्णा सबसे छोटा था और कक्षा दो में पढ़ रहा था।