फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले जंतू के काटने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव में जहरीले जंतु के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सनी राजभर गांव के बाहर स्थित बगीचे में ट्यूबेल पर हम उम्र के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते-खेलते घनी झाडि़यों के बीच चला गया, जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। इसके बाद उसे दर्द होने लगा। घर की तरफ भागते समय वह जमीन पर गिर गया। इसी बीच परिवार के सदस्य पहुंच गए। परिवार वाले उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे सती माता के स्थान पर ले गए। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें