फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट लगने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह कस्बे के वार्ड नंबर 12 के कठबंधवा में करंट लगने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। कस्बे के वार्ड 12 के कठबंधवा स्थित हनुमानजी की मूर्ति टीन के शेड में स्थापित है। किसी तरह बिजली का तार कटकर छू गया। इस दौरान खेल रहे पांच वर्षीय बालक यश पुत्र बुधन करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोग जब तक समझते यश पूरी तरह से झुलस चुका था। लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यश की मौत पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। आसपास का माहौल गमगीन हो गया। यश दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। बेटे की मौत पर उसकी मां के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें