सिकंदरपुर। मनियर थाना क्षेत्र के चंदायर गांव में ननिहाल में आया दो वर्षीय बालक शनिवार को घर के समीप खेलते समय खेत में लगे पानी में डूब गया। परिजन काफी खोजबीन किया। जिसके बाद वह खेत में उतराया हुआ मिला। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही उसकी मां दहाड़े मारकर रोने लगी और बेहोश हो गई। मिली जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के अजऊंर गांव निवासी दिव्यांशु (2) पुत्र धनु राजभर अपनी मां के साथ अपने नाना विक्रमा राजभर निवासी चंदायर के यहां गया हुआ था। जहां शनिवार को वह खेलते समय खेत में लगे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।