बलिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी के संजीव शर्मा द्वारा गठित एंटी फ्राड स्क्वार्ड के द्वारा वाराणसी मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की सघन जांच की जा रही है। इसके कारण बिना टिकट चलने वाले यात्रियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। इस दौरान मण्डल वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह एवं बेलाल अहमद के नेतृत्व में एंटी फ्राड टीम ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पीएन मिश्र के साथ मॉडल स्टेशन के यूटीएस काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर, पार्सल,जेटीबीएस काउंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वाणिज्य अधीक्षक अशोक राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस मौके पर संजीव शर्मा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक वाराणसी आदि मौजूद रहे।