नरहीं। भरौली गोलंबर पर आए दिन जाम लग रहा है। जाम के पीछे बक्सर जिला प्रशासन की सख्ती से वाहनों की चेकिंग बताई जा रही है।
24 जुलाई की रात में एडीजी पीयूष मोर्डिया, डीआईजी वैभव कृष्ण की संयुक्त कार्रवाई में ट्रकों से अवैध वसूली में भरौली बाॅर्डर स्थित पुलिस पिकेट और कोरंटाडीह पुलिस चौकी से काफी संख्या में दलाल तथा पुलिसकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद वाहनों से होने वाली अवैध वसूली बंद हो गई थी। इसके बाद भरौली में जाम की समस्या भी खत्म हो गई थी, लेकिन पिछले एक पखवाड़े से फिर भरौली में वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। इसके पीछे बक्सर के डीटीओ की ओर से चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग को मुख्य कारण बताया जा रहा है।