फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। आजमगढ़ पुलिस ने नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी के मामले में बेल्थरारोड निवासी युवक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इसे लेकर आजमगढ़ पुलिस ने उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में आरोपी मानवेंद्र बहादुर सिंह की तलाश करते हुए छापेमारी की, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली और उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र के नाम पर आरोपियों ने 11 लाख रुपये की वसूली की और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। मामला प्रकाश में आते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। ठगी के शिकार आजमगढ़ निवासी और नवानगर (बलिया) स्थित जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को सहायक शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर 11 लाख की ठगी की गई।
ठगों ने पीड़ित शिक्षक की पत्नी के नाम गोरखपुर में संचालित रामकृष्ण कन्या जूनियर विद्यालय में सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भी दे दिया। इस दौरान ठगों ने स्कूल प्रबंधक के बाहर होने का बहाना बनाकर स्कूल जाने से उसे दो माह तक रोके रखा। संदेह होने पर जब पीड़ित स्कूल पहुंचा और नियुक्ति पत्र दिखाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मामला पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। इसे लेकर अधिकारियों की जांच के बाद आजमगढ़ कोतवाली में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार गुप्ता, खैरा नसीरपुर निवासी सुनील कुमार, उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम निवासी मानवेंद्र बहादुर सिंह और ताड़ीबड़ागांव निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें