दुबहड। क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विद्युत कनेक्शन मंगलवार के दिन बिजली विभाग द्वारा काट दिया गया। वहीं विभाग का तर्क दिया था कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र पर बिजली काबिल बहुत ज्यादा बकाया हो गया है, इसी के कारण स्वास्थ्य केंद्र का काट दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर ऐसी भी दवाई मौजूद है जो फ्रीजर में ही रखी जाती है। इस तरह बिजली विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से कई महत्वपूर्ण दवाइयां भी खराब होने की संभावना है। वहीं विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि विभाग से मुझे कोई भी नोटिस नहीं मिला है। बताया कि टीकाकरण की जो भी दवाइयां है। वह फ्रीजर में रखी जाती है लाइट काट देने के बाद जरनेटर आदि के से उन्हें सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है।