फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर साढ़े सैंतीस हजार रुपये निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र की खनवर निवासी इंद्रावती देवी ने अज्ञात व्यक्ति पर एटीएम कार्ड बदल कर खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंद्रावती ने तहरीर में कहा है कि उसका खाता एसबीआई की शाखा नगरा में है। वह शनिवार को अपने पति के साथ नगरा स्थित एक एटीएम से पैसा निकालने गई थी। उसका पति एटीएम कार्ड से पैसा निकालने गया तो पैसा नहीं निकला, तभी लाइन में पीछे खड़ा अज्ञात व्यक्ति पैसा निकालने का प्रयास करने की बात कहकर एटीएम कार्ड ले लिया और इसी दौरान एटीएम कार्ड बदल दिया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड भी एसबीआई का ही है। तहरीर में लिखा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थिनी के खाते से साढ़े सैंतीस हजार से अधिक रुपया निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें