फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बदलता मौसम बच्चों को कर रहा बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मौसम में अचानक हो रहा बदलाव स्वास्थ्य की दृष्टि से किसी भी तरह अनुकूल नहीं है। दिन में धूप की गर्मी, सुबह और शाम को पड़ने वाली हल्की ठंड और कभी-कभी हो रही बरसात के कारण बच्चों को तेज बुखार, सर्दी, खांसी,उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां परेशान कर रही हैं। जिला महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य ज्यादा प्रभावित होता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चों में तेज बुखार, खांसी,उल्टी, दस्त आदि की समस्या इन दिनों देखने को मिल रही है। बच्चों के खान-पान एवं उनके दैनिक दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों को संतुलित आहार यानी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन विटामिन और आयरन युक्त ताजा भोजन देने की आवश्यकता है। मच्छरों से बचाना आवश्यक है। दमा एवं अन्य एलर्जिक बीमारियों के मरीजों को वायु प्रदूषण से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें