बलिया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर मई एवं जून में न्यायालयों का कार्य समय प्रात: 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक कर दिया गया है। कार्यालयों का कार्य समय प्रात: 6:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक कर दिया गया है। 10:30 बजे से 11:00 बजे तक का समय मध्याह्न भोजनावकाश के लिए रहेगा। परिवार न्यायालय बलिया सिविल कोर्ट में भी न्यायालय प्रधान न्यायाधीश एवं न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय का कार्य समय प्रात: 07.00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा कार्यालयों का कार्य समय प्रात 06:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे रहेगा।