बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश प्रारंभ होने तक विद्यालय प्रात: 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। कक्षाएं प्रात: 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे चलेंगी। प्रार्थना एवं योग का सत्र 7.30 से 7.40 तक रहेगा। मध्यावकाश प्रात: 10:00 बजे से प्रात: 10:15 बजे तक होगा। ये भी कहा कि शिकायत मिल रही है कि मान्यता प्राप्त विद्यालय निर्धारित समय का पालन नहीं कर रहे। इस आदेश का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए।