फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 20 दिन में 4350 वाहनों का चालान, 46 वाहन हुए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यातायात माह के 20 दिन में 4350 वाहनों चालकों ने यातायात नियमों की अनदेखी की है। पुलिस की ओर से इनके खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई है। वहीं 46 वाहन सीज किए गए हैं। इसमें बिना हेलमेट के चलने वाले 1679 बाइक सवारों का ई-चालान किया गया है। तीन सवारी वाले 619 औार शराब पीकर बाइक चलाने वाले 17 चालकों पर कार्रवाई की गई है। वहीं सड़कों पर खड़े 1042 वाहनों का चालान किया गया है। बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वाले 145 लोगों का चालान काटा गया है। विपरीत दिशा से चलने वाले 182 वाहन चालकों का चालान काटा गया है। गाड़ी चलाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 21 लोगों का चालान किया है। बिना फिटनेस, इंश्योरेंस सहित अन्य कारणों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 46 वाहनों को सीज किया है। यातायात प्रभारी समद खां ने बताया कि यातायात नियमों को पालन कराने को लेकर लगातार जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का ई-चलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें